तगड़े परफॉर्मेंस के साथ पेश किया Mahindra Bolero 2024 एडिशन को, झलक देख दीवाने हुए लोग

Mahindra Bolero Features: महिंद्रा का सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाला में से एक एसयूवी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) है। इसे गांव से लेकर शहर तक काफी पसंद किया जाता है। क्योंकि यह ऑफ रोड में भी बढ़िया परफॉर्मेंस के साथ तगड़ा वाला रेंज देता है। कंपनी ने सबसे पहले महिंद्रा बोलेरो को 2000 में लॉन्च किया था। उसके बाद यूजर के डिमांड को देखते हुए समय पर इसमें बदलाव भी किया।

अभी देखा जाए तो पुराना महिंद्रा बोलेरो से इसका डिजाइन और लुक काफी हद तक बदल गया है और पहले से अब काफी ज्यादा अट्रैक्टिव और शानदार परफॉर्मेंस के साथ दमदार रेंज के साथ मिलता है। अभी भी मार्केट में इसका डिमांड कम नहीं हुआ है और इसे ऑफिस से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ज़्यादा पसंद किया जाता है। तो चलिए इस नई महिंद्रा बोलेरो 2024 (New Mahindra Bolero 2024 Model) के सभी स्पेसिफिकेशन और इसके फीचर्स को जानते हैं।

Join On WhatsApp ChannelJoin Now
Join On Google NewsJoin Now
Join On Telegram GroupJoin Now

नए डिजाइन में पेश है महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा कंपनी ने 2024 में बोलेरो का एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों पार्ट में काफी ज्यादा बदलाव किया है। जिसमें आपको काफी ज्यादा अट्रैक्टिव एक्स शेप का बंपर, ग्रे फिनिशिंग ग्रिल, न्यू महिंद्र लोगो और हेड लैंप सेटअप के साथ मेटल का बंपर दिया गया है। जो पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन नॉर्म्स फॉलो के साथ आता है और नीचे में एक एसेसरीज के तौर पर फोग लैंप भी लगा सकते हैं।

Mahindra Bolero 2024 Design
Mahindra Bolero 2024 Design

सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में एफएस कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन और इसके रियर में रिगिड लिफ स्प्रिंग सस्पेंशन देखने को मिलता है और डाइमेंशन की बात करें तो इसकी हाईट 1880mm है, लंबाई 3995mm है, चौड़ाई 1745mm है और इसका व्हीलवेस 2680mm है।

दमदार सेफ्टी फीचर से लैस है महिंद्रा का नया बोलेरो एसयूवी

7 सीटर वाला महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स (Mahindra Bolero Features) की बात करें तो फिलिप की और रिमोट के साथ रिमोट फ्यूल लीड ओपनर, 12 वोल्ट चार्जिंग पॉइंट, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, पावर स्टीयरिंग, एसी, हीटर, डिजिटल क्लॉक, ड्राइवर इनफॉरमेशन सिस्टम, म्यूजिक सिस्टम (AUX और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टेटिक बेडिंग हेडलैंप्स, डिजिटल क्लस्टर, इंजन इमोबिलाइजर के साथ और भी फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra Bolero Engene Performance
Mahindra Bolero 2024 Image

साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स (Mahindra Bolero Safety Features) की बात करें तो कंपनी ने गवर्नमेंट के आदेशानुसार इसमें दो एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, को ड्राइवर ऑक्युपेंट डिटेक्शन सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

तगड़े इंजन के साथ आता है महिंद्रा बोलेरो

सबसे ज्यादा बिकने वाला बोलेरो गाड़ी को महिंद्रा ने अच्छे परफॉर्मेंस के लिए 2008 में इसके इंजन में पूरी तरह से फेर बदल कर दिया। ताकि इसे ऑफ रोड के लिए भी काफी बेहतर और माइलेज में सुधार किया जा सके। तो कंपनी ने इसमें mHAWK75 BS6 डीजल इंजन दिया है। जो सिंगल प्लेट ड्राई क्लच के साथ आता है और पांच मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ अधिकतम 55.9 kW पावर और मैक्सिमम 210nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra Bolero Front Side View
Mahindra Bolero Front Side Image

2024 बोलेरो मॉडल (Bolero 2024) के फ्यूल कैपेसिटी की बात करें तो इसमें आपको अधिकतम 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसमें कंपनी क्लेम करती है कि इसकी माइलेज 16.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कंबीनेशन मिलता है।

तीन कलर वेरिएंट में आता है महिंद्रा बोलोरो

महिंद्रा बोलेरो को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन मिस्र सिल्वर, लेकसाइड ब्राउन और डायमंड व्हाइट कलर ऑप्शन में मार्केट में पेश किया है। जो आपको तीन वेरिएंट के साथ आता है और तीनों वेरिएंट का 2024 में एक्स शोरूम प्राइस क्रमशः नीचे दिए गए हैं।

  • Bolero B4 – महिंद्रा बोलेरो का यह सबसे लोएस्ट वेरिएंट वाला SUV है। जिसका कीमत कंपनी ने ₹9.89 लाख रुपए एक्स शोरूम प्राइस रखा है।
  • Bolero B6महिंद्रा बोलेरो बी6 मॉडल की कीमत महिंद्रा ने इंडियन मार्केट में ₹10.10 लाख एक्स शोरूम प्राइस रखा है।
  • Bolero B6(O) – वही महिंद्रा बोलेरो के टॉप वैरियंट मॉडल की कीमत कंपनी में ₹10.90 लाख रुपया एक्स शोरूम प्राइस रखा है।
Mahindra Bolero 2024 Build Quality
Mahindra Bolero 2024 Look

हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसके प्राइस थोड़ा सा ऊपर नीचे हो सकता है और अगर आप इसमें एक्स्ट्रा एसेसरीज कोई लगते हैं तो इसका कीमत और भी बढ़ेगा।

इसी तरह के लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए आप Tech Masaala को Google NewsWhatsApp और Telegram पर फॉलो कर सकते हैं। 

Prem Raj Anand Founder Of Tech Masaala

Prem Raj Anand

Hi friends, I am Founder & Writer Of Tech Masaala. I Am a Passionate And Dedicated Tech Enthusiast With a Keen Interest In Exploring The Ever-Evolving World Of Technology. With a Strong Foundation In Technology Concepts And Trends, I Thrive On Staying Up-To-Date With The Latest Advancements In The Tech Industry. My Curiosity And Drive To Solve Complex Problems Have Led Me To Constantly Seek Innovative Solutions. I Thank You All From The Bottom Of My Heart For All Your Support And Love.

Leave a Comment