गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे डालें? गूगल मैप में लोकेशन ऐड करें! -Fast Approval

गूगल मैप: गूगल मैप पर अपने घर या दुकान का लोकेशन चार तरीकों से जोड़ सकते हैं।|Google Map Par Apnea Ghar ya Dukan Ka Pate Kasie Dale?

Google Map Par Apnea Ghar ya Dukan Ka Pate Kasie Dale?
गूगल मैप पर अपने घर या दुकान का लोकेशन कैसे डालें? – Tech Masaala

Google Map: जमाना हाईटेक का हैं लोगों को कहीं भी जाना रहें। कभी भी किसी से रास्ता नहीं पूछते हैं।

सीधे अपने पॉकेट से फोन को निकलते हैं और तुरंत Google Map को खोल लेते हैं और रास्ता पता कर लेते हैं या फिर कोई ऑफिस, दुकान, एटीएम, हॉस्पिटल, स्कूल, या कोई प्रसिद स्थान का रास्ता खोजना हो तो सेकंडों भर में रास्ता ढूँढ लेते हैं।

और यहीं ही नहीं सिर्फ रास्ता ही नहीं खोजते बल्कि तुरंत ये भी पता कर लेते हैं की वहाँ पैदल, बाइक, गाड़ी और ट्रेन से जाने में कितना टाइम लगेगा।

सभी जगह और दुकानों का नाम गूगल मैप पर चढ़ा हुआ है। फिर भी कुछ ऐसे जगह और दुकानें हैं जो अभी भी गूगल मैप पर नहीं डला हुआ है।

तो ये सब देख के आपको कभी न कभी मासूस जरूर होता होगा की हमारा भी दुकान या घर गूगल मैप पर दीखता जिसे सभी लोग देख सकते।

तो आपको निरश होने की जरूरत नहीं है। आप आसनी से किसी भी छूटे हूए स्थान, दुकान या अपने घर को गूगल मैप पर जोड़ सकते हैं।

तो मैं इस आर्टिकल में बताने वाला हूँ की आप गूगल मैप पर अपने घर या दुकान का पता कैसे डालेगें?

तो इसके लिए आपको ये आर्टिकल पूरा पड़ना होगा। इसके बाद में आपका गूगल मैप से सम्बंधित पूरा Confusion दूर हो जायेगा।

Join On WhatsApp ChannelJoin Now
Join On Google NewsJoin Now
Join Our Telegram groupJoin Now

गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे डालें? – 2023

गूगल मैप पर अपने घर या दुकान का पता डालने के लिए दो तरीके हैं और इसमें दोनों तरीके से बतया गया है। तो चलिए हम पहला तरीका से अपना Location Google Map पर Add करना सीखेगें।

गूगल मैप पर लोकेशन जोड़ने के लिए निचे दिए गए सभी स्टेप्स को स्टेप्स बाई स्टेप्स फॉलो करें।

#1. पहला तरीका:- मोबाइल से अपने घर या दुकान को गूगल मैप पर ऐड करें!

  • सबसे पहले तो Google Map पर Location Add करने के लिए आपके मोबाइल में गूगल मैप ऐप का इंस्टाल होना जरुरी है। (अगर इनस्टॉल है तो अपडेट जरूर कर लें।)
  • उसके बाद में आपको गूगल मैप को ओपन कर लेना है और गूगल अकाउंट से लॉग इन कर लेना है।
  • फिर आपको N बटन के ऊपर Map Type का एक चतुर्भुज (🔷) सा बटन होगा उसपे क्लिक कर फिर ‘Satellite’ पर क्लिक कर लेना है। इससे आपका मैप साफ दिखाई देगा।
  • फिर आपको सबसे निचे ‘Contribute’ (➕) का बटन होगा उसपे क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको वहाँ एक ‘Add Place’ का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आप उसपे क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। अब आपको सारा डीटेल्स को भर देना है और सब्मिट कर देना है।
  • तो आपको ‘Place Name’ में अपना नाम या अपना दुकान का नाम या स्थान का नाम डाल दें। ( जिस स्थान को आप मैप पर ऐड करना चाहते है उसी का नाम भरना है। जैसे :- घर के लिए अपना नाम, दुकान के लिए दुकान का नाम, स्थल के लिए स्थल का नाम या स्कूल के लिए स्कूल का नाम।)
  • अब आपको ‘Category’ को चुन लेना है। जैसे:- घर के लिए Residential में जाकर Housing Society को चुन लेना है।, दुकान के लिए Shopping में जाकर जिस चीज़ का दुकान है उसको चुन लेना है कपड़ा दुकान के लिए Clothing Shop को चुन लेना है।
  • फिर आपको ‘Address’ वाले सेक्शन में लोकेशन ऐड कर रहे जगह का पूरा सही पता को भर देना है।
  • और फिर आपको ‘Edit Map Location‘ पर क्लिक कर देना है और लोकशन जोड़ रहे जगह का Exact Location पर लाल पिन को सेट कर देना है। अगर आप उसी जगह हैं। तो आप अपने मोबाइल का लोक्शन ऑन कर लें और जीपीएस बटन पर क्लिक कर लें।
  • अगर घर का लोक्शन जोड़ रहे तब आप डायरेक्ट ‘Submit’ पर क्लिक कर दें। लेकिन अगर किसी जगह या दुकान को जोड़ रहे हैं। तो आप ‘Add More Details’ पर क्लिक कर दें।
  • यहाँ आप अब अपने दुकान से सम्बंधित एक्स्ट्रा जानकारी जोड़ सकते हैं। जैसे:- Hours सेक्शन में आपके दुकान कितना बजे से कितना बजे खुला रहता है उसकी जानकी भर दें।
  • जिससे लोगों को पता चलेगा की आपका दुकान कब खुलता है और कब बंद होता है।
  • Contact सेक्शन में अपना वेबसाइट या मोबाइल नंबर डाल सकते हैं।
  • About में दुकान की ओपनिंग डेट यानि की आपका दुकान कब खुला था ये भर सकते हैं।
  • फिर आप Add Photos पर क्लिक कर अपने दुकान का फोटो भी ऐड कर सकते हैं। गूगल मैप पर दुकान या घर का फोटो ऐड करने के लिए ‘Add Photos’ पर क्लिक कर देना है और फोटो को चुन लेना है या कैमरा से लाइव फोटो भी क्लिक कर सकते हैं और ‘Done’ पर क्लिक कर देना हैं।
  • पुरे फॉर्म भरने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक कर देना हैं और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
How to add your home address on Google Map? in hindi
मोबाइल से गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे जोड़े?
इस प्रकार से आप अपने घर या दुकान का लोकेशन गूगल मैप पर चढ़ा सकते हैं। ये लोकेशन सबको दिखाई देगा। आप कैसे जानेगे की आपका लोकेशन ऐड हुआ है या नहीं। इसके लिए निचे दिए गए हैं। तो चलिए अब हम दूसरा तरीका से लोकेशन ऐड करना बताते हैं।

#2. दूसरा तरीका:- मोबाइल से गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे डालें?

अगर आपके मोबाइल में ‘Add Place’ का ऑप्शन नहीं आ रहा है। या Contribute का ऑप्शन नहीं है। तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।
  • तो सबसे पहले गूगल मैप को ओपन कर लेना है।
  • उसके बाद में आपको ऊपर दिख रहे अपना प्रोफाइल पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको स्क्रोल करते हुए नीचे चले आना है और ‘Help And Feedback’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको ‘Edit The Map’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें ‘Add Or Fix A Place’ लिखा होगा उसे पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको ‘Add A Missing Place’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • तो आपके सामने Add A Place वाला फॉर्म खुल जाएगा और अब क्या करना है यह तो ऊपर वाले स्टेप में बताया ही गया है कि फॉर्म कैसे भरना है।
तो आप आसानी से ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर इस फॉर्म को भरकर सबमिट कर देना है।

#3. तीसरा तरीका:- कंप्यूटर से गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे डालें?

आप अपने कंप्यूटर से गूगल मैप पर अपने घर या दुकान का पता डालने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • तो सबसे पहले अपने कंप्यूटर या डेक्सटॉप पर कोई सा ब्राउज़र खोल लेना है।
  • फिर ब्राउज़र के Search Bar में Google Map लिखकर सर्च कर गूगल मैप को ओपन कर लेना है।
  • उसके बाद आपको लॉग इन कर लेना है।
  • लॉग इन होने के बाद आपको 3 बराबर लाइन वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको वहाँ स्क्रॉल कर ‘Add a Missing Place’ ऑप्शन को खोज कर उस पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपके सामने ‘Add a place’ का फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में जिस लोकेशन को गूगल मैप पर जोड़ना चाहते हैं। उस लोकेशन का मांगे गए जानकारी का सही Details भर देना है।
  • उसके बाद Submit पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट कर देना है।
तो आप इस प्रकार से अपने कंप्यूटर से गूगल मैप पर अपना लोकेशन ऐड कर पाएंगे और इस फॉर्म को भरने का तरीका ऊपर दिया गया है।

यह भी पढ़े:- Jio Physical SIM को Jio eSIM में कन्वर्ट करें? | Jio eSIM Activation Process

#4. चौथा तरीका से अपने घर या ऑफिस का पता गूगल मैप में सेव करें!

दोस्तों चौथा तरीका से लोकेशन ऐड करने पर सिर्फ आपको ही दिखाई देगा। इससे होगा क्या की आप कहीं से बिना देरी के अपने घर या ऑफिस का रास्ता ढूँढ़ पाएंगे।
  • लोकेशन ऐड करने के लिए आपको गूगल मैप को ओपन कर लॉग इन कर लेना है।
  • उसके बाद आपको Search Bar पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको Search Bar के निचे Home, Work और More का ऑप्शन होगा। तो घर का लोकेशन ऐड करने के लिए Home (🏠) पर क्लिक करें और ऑफिस का लोकेशन ऐड करने के लिए Work (💼) पर क्लिक करें।
  • अब आप घर या ऑफिस का लोकेशन सर्च कर लोकेशन चुन ले और आपके गूगल मैप में आपके घर या ऑफिस का पता सेव हो जायेगा।
फॉर्म सबमिट होने के बाद गूगल रिव्यू करता है या फिर आसान भाषा में समझे तो गूगल यह चेक करता है कि यह जो आपके घर या ऑफिस लोकेशन है। जो आपने ऐड करने के लिए भेजा है वह सही में है या नहीं।

रिव्यू होने के बाद आपका लोकेशन गूगल मैप पर ऐड कर दिया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि रिव्यु के लिए आपके क्षेत्र में ही कोई गूगल मैप डायरेक्टर होते हैं। उनके पास यह फॉर्म जाता है और वही वेरीफाई करते हैं।

इस प्रकार से अपने घर या दुकान का लोकेशन गूगल मैप पर ऐड कर सकेंगे।

गूगल मैप पर डाले गए लोकेशन का एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कैसे करें?

अब आप जान गए होंगे कि अपने घर या दुकान का पता गूगल मैप पर कैसे डालेंगे और आपने गूगल मैप पर लोकेशन ऐड करने के लिए अप्लाई किया है और आप जानना चाहते हैं कि आपका लोकेशन ऐड हुआ है या नहीं। तो यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें!
  • गूगल मैप पर डाले गए लोकेशन का एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल मैप को ओपन कर लेना है।
  • अब आपको सबसे ऊपर में आपको अपना प्रोफाइल दिख जाएगा। उसे पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको वहां योर प्रोफाइल करके एक ऑप्शन होगा उसे पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद अब एक नया पेज खुलेगा इस पेज को स्क्रोल करते हुए नीचे चले जाना है और सबसे नीचे आपको एडिट का एक ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक कर देना है।
  • अब जो जो लोकेशन ऐड किए हैं। वह सारा लोकेशन का हिस्ट्री दिखाई देगा और लोकेशन के नाम के नीचे आपको एप्लीकेशन का स्टेटस देखने को मिलेगा। अगर लोकेशन ऐड हो जाएगा तो हरे रंग में Accepted लिखा होगा। अगर पेंडिंग में होगा तो Pending लिखेगा और अगर किसी कारण से एप्लीकेशन रिजेक्ट होता है तो वहां लाल रंग से हाईलाइट Not Accepted लिखा दिख जाएगा।
  • तो आप कुछ इस प्रकार से पता कर सकते हैं कि आपके घर या दुकान का पता गूगल मैप में ऐड हुआ है या नहीं।

#. FAQ/People Also Ask

#1. अपने घर का लोकेशन मैप पर कैसे डालें?

अपने घर या दुकान का लोकेशन मैप पर डालने के लिए आपको सबसे पहले गूगल मैप को अपडेट कर ओपन कर लें। उसके बाद में  ‘Contribute’ (➕) पर क्लिक करें। फिर ‘Add Place’ पर उसके बाद लोकेशन की मांगे गए जानकारी को भर कर फॉर्म को सबमिट कर देना हैं।

#2. गूगल मैप पर अपना एड्रेस कैसे डाले?

गूगल मैप पर अपना एड्रेस डालने के लिए गूगल मैप एप्लीकेशन को अपडेट कर ओपन कर लें और सबसे निचे ‘Contribute’ (➕) सेक्शन पर टैप करें। फिर  ‘Add Place’ पर टैप कर लोकेशन की सभी मांगे गए जानकारी को भर कर फॉर्म को सबमिट कर देना हैं।

#3. हम अपना घर का पता कैसे सेट करें?

अपना घर का पता सेट करने लिए आपको गूगल मैप एप्लीकेशन को ओपन कर Search Bar पर क्लिक कर दें। फिर आपको सर्च बार के निचे Home का ऑप्शन होगा। उसपे क्लिक कर दें और घर का लोकेशन सर्च कर घर का सेव कर लेना हैं।

#4. अपनी लोकेशन कैसे पता करे?

अपनी लाइव लोकेशन पता करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल का लोकेशन को ऑन कर देना है और फिर गूगल मैप ऐप्स को ओपन कर लेना है। फिर गूगल मैप में जीपीएस वाले बटन पर क्लिक कर दें और आपके सामने आपकी लाइव लोकेशन होंगी।

#5. अपने गांव का घर कैसे देखें?

अपने गाँव का घर देखने के लिए आपको सबसे पहले गूगल मैप को ओपन कर लेना है और मैप टाइप पर जा कर आपको Satellite View पर क्लिक कर देना है। फिर अपने गांव का लोकेशन सर्च कर लेना है और अब आपके गांव का 3D मैप आपके सामने होगा।

#6. हम अपने घर को 3D में कैसे देखें?

अपने घर को गूगल मैप पर 3D में देखने के लिए आपको गूगल मैप खोल लेना है। फिर N बटन के ऊपर Map Type बटन ( चतुर्भुज बटन 🔷)  पर क्लिक कर Satellite पर क्लिक कर देना है। फिर आपके Map Details में 3D ऑप्शन को चुन लें। उसके बाद में आप अपने घर का लोकेशन सर्च कर लें और आपके सामने पूरा मैप 3D में होगा।

Conclusion – गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे डालें?

इसी तरह के लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए आप Tech Masaala को Google News, WhatsApp और Telegram पर फॉलो कर सकते हैं।

तो हम उम्मीद करते हैं की इस आर्टिकल के पड़ने के बाद में आप ये जान गये होगें की अपने मोबाइल या कंप्यूटर से गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे डालेंगे? इस आर्टिकल में और कुछ जानकरियाँ मिली होंगी और अगर ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो अपने प्रिये मित्रों को भी साझा कर सकते हैं। और इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बता सकते है और हम आपके कमेंट का बहुत ही जल्द रिप्लाई देगें।

धन्यबाद! 

Prem Raj Anand Founder Of Tech Masaala

Prem Raj Anand

Hi friends, I am Founder & Writer Of Tech Masaala. I Am a Passionate And Dedicated Tech Enthusiast With a Keen Interest In Exploring The Ever-Evolving World Of Technology. With a Strong Foundation In Technology Concepts And Trends, I Thrive On Staying Up-To-Date With The Latest Advancements In The Tech Industry. My Curiosity And Drive To Solve Complex Problems Have Led Me To Constantly Seek Innovative Solutions. I Thank You All From The Bottom Of My Heart For All Your Support And Love.

Leave a Comment